Best Places To Visit In India(भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगह)

 

1. आगरा

2. उदयपुर

3. जैसलमेर

4. कशोल

5. मसूरी 



               आगरा(Agra)



ताजमहल (Tajmahal, Agra) :- 
भारत घूमने की सबसे अच्छी जगह में अगर आप भी घूमने में दिलचस्पी रखते है, तो आपको आपकी ट्रिप में आगरा को जरूर शामिल करना चाहिए। आगरा एक वर्ल्ड हैरिटेज साईट हैं। "Best Places To Visit In India" आगरा में घुमाने लायक कुछ जगह हैं जो विश्व भर में बहुत ही लोक प्रिय हैं। दुनिया भर में प्रसिद्ध एवम् ऐतिहासिक ईमारत शाहजाह द्वारा बनाया गया ताजमहल। आप अगर आगरा जाओ तो ताजमहल को जरूर देखकर आना। दुनिया की सबसे खुबसूरत ईमारत हैं, और माना जाता है की इसको दुनिया का सातवां अजूबा भी कहा जाता हैं। आगरा में यमुना नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित ताजमहल दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक है। ताजमहल  जिसे आमतौर पर "प्यार का प्रतीक" कहा जाता है।इसे मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। शाहजहाँ ने हाथीदांत-सफेद संगमरमर का मकबरा अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज को श्रद्धांजलि के रूप में बनवाया था।

आगरा का किला :- 
पर्यटन स्थल में आगरा में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाला स्थान आगरा का किला है, जो की ताजमहल से थोड़ा ही दूर है। आगरा का किला 380 हजार वर्ग किलो मीटर में फैला हुआ है। इस किले का निर्माण बलुआ पत्थर से हुआ है जो की अकबर ने करवाया था।

फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikari, Agra) :-
यह आगरा में घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान हैं। भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में यह स्थान भी बहुत ही खुबसूरत है। फतेहपुर शहर से सीकरी सिर्फ 40km ही दूर पर स्तिथ है। इसकी स्थापना 1571 में मुगल बादशाह अकबर ने की थी।इस यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल पर कई प्रसिद्ध स्मारक हैं, जिनमें जामा मस्जिद, जोधा बाई का महल, बुलंद दरवाजा और सलीम चिश्ती का मकबरा शामिल हैं।


             उदयपुर(Udaipur)
  


सिटी पैलेस (City Palace, Udaipur) :-
सिटी पैलेस पिछोला झील के किनारे बसा हुआ है। सिटी पैलेस में बड़े-बड़े कमरे, हैंगिंग गार्डन, संग्रहालय, पुस्तकालय मौजूद है।  यह पर मुगल काल की मूर्तियां एवं मुगल काल के समय की तस्वीरे आपको इतिहास का परिचय करवाएगी। सिटी पैलेस में आपको महाराणा उदय सिंह के बारे में आप जान सकते है, एवम उनके पुराने चित्रकारिता से भी रूबरू हो सकते है, जो की बहोत ही खुबसूरत है। यह स्थान उदयपुर पर्यटन स्थल का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इसके आसपास आपको होटल, कैफे वगैरा सब कुछ मिल जायेगा। "Best Places To Visit In India"

सज्जनगढ़ पैलेस (Sajjangadh Palace, Udaipur) :-
उदयपुर की सरहद पर बसा यह मेवाड़ के वंशजों का महल है। इस महल का नाम महाराणा सज्जनसिंह के नाम पर पड़ा। यह महल अरावली पर्वत की चोटियों पर बनाया गया है। यहां पर आपको प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिलेगा। यह महल प्रकृति से रूबरू करवाएगा। यह इतना उप्पर है कि इसे मानसून महल भी कहा जाता हैं। इतनी ऊँचाई पर बसे होने के कारण आप यहाँ से पूरे शहर का दृश्य देख सकते हैं। ऊँचाई से शहर के टिमटिमाते छोटे-छोटे घर रात में इस दृश्य में चार चाँद लगा देंगे।

पिछोला झील (Pichola Jhil, Udaipur) :- 
यह झील प्रकृति प्रेमियों के लिए हैं। यह एक कृत्रिम झील है पर इसका प्राकृतिक दृश्य मनमोहक हैं। यह आपको किसी वास्तविक झील से कम नही लगेगी। यह जाओ तो आप शाम के समय में नाव की सवारी जरूर करे, नाव की सवारी से आपकी शाम और भी खुबसूरत हो जायेगी। शाम के समय में ये जगह प्रकृति प्रेमियों को भा जायेगी।   

                                जैसलमेर(Jaisalmer)   



पटवो की हवेली (Patwo Ki Haweli, Jaisalmer) :- 
जैसलमेर घूमने की जगहों में पाटावो की हवेली एक जैसलमेर के पर्यटन स्थल में चार चांद लगाने का काम करती हैं।पांच छोटी हवेलियों का एक शानदार समूह, पटवों की हवेली जैसलमेर में घूमने के स्थानों की सूची में सबसे ऊपर आती है।इस विशाल हवेली में हवादार आंगन और 60 बालकनी हैं, जिनमें से प्रत्येक में विशिष्ट नक्काशी है जो इसके आकर्षण को बढ़ाती है। इसकी शानदार नक्काशी काफी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा यहां पर एक संग्रहालय भी मौजूद है।

जैसलमेर का किला :- 
इस किले को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है। अक्षय पोल, गणेश पोल, सूरज पोल और हवा पोल इस किले के विशाल प्रवेश द्वार हैं। शाही महल, 7 जैन मंदिर और लक्ष्मीनाथ मंदिर आदि खूबसूरत ऐतिहासिक धरोहर को आप इस किले में देख सकते हैं।
इस किले का निर्माण 12वी शताब्दी में किया गया था। इस किले चारो ओर 99 किला बंदी दीवारे मौजूद हैं। यह किला सूर्यास्त के समय एक दम सोने के जैसा दिखाई पड़ता हैं।

सैम सैंड ड्यून्स (Sam, Jaisalmer) :- 
सैम सैंड ड्यून्स जिसे लोकल भाषा में सम भी कहा जाता हैं। यह एक जैसलमेर का प्रसिद्ध स्थल हैं। जो चारो तरफ थार रेगिस्तान से घिरा हुआ है। यह सूर्यास्त और सूर्योदय के समय बहुत भीड़ रहती हैं। यह सूर्यास्त के समय आपको ऊट की सवारी करने का मौका मिल जाता हैं। जो आपके लिए एक यादगार पल रहेगा।रात में संगीत, लोक नृत्य और राजस्थान की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली कई रोमांचक गतिविधियां आप इस स्थान पर देख सकते हैं। अपनी जैसलमेर की यात्रा के दौरान इस स्थान को देखना नहीं भूले इसके बिना आपकी जैसलमेर यात्रा अधूरी है।

              कसोल(Kasol) 



तीर्थन घाटी  (Tirthan Ghati) :- 
यह हिमाचल प्रदेश में स्तिथ हैं। कसोल से लगभग 50km दूर तीर्थान घाटी का नजारा बहुत हि लुभावना हैं। यहां पर आकर आप ट्रेकिंग भी कर सकते है और साथ ही में आप साइक्लिंग भी कर सकते हैं।
यह तीर्थन घाटी विवाहित जोड़ों के लिए परफेक्ट जगह हैं। यह घाटी वादियों के बिच बसा हुआ है। चारो तरफ बदलो का घेरा लगा हुआ होता हैं। जो की कसोल को और भी खुबसूरत बना देता हैं। कासोल केवल छोटे स्थानों के बारे में नहीं है, बल्कि इस जगह की छुपी हुई संस्कृति और परंपराओं के बारे में भी है। इसे अक्सर ‘भारत का इज़राइल’ कहा जाता है क्योंकि यह भारत और इज़राइल की संस्कृति का मिश्रण है।

कुल्लू (Kullu) :- 
कुल्लू कासोल से लगभग 60km दूर स्तिथ हैं। कुल्लू में मंदिर, नदिया, ट्रेकिंग, राफ्टिंग, आदि सभी गतिविधियां की जाती है, जो पर्यटकों के लिए एक अच्छा दृश्य होता हैं।
कुल्लू में दर्शनीय स्थल, प्राकृतिक सौंदर्य, और यहां की गतिविधियां पर्यटकों के यादगार पल बन जाते हैं।

मनाली (Manali)  :- 
समुद्र तल से 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर  स्थित मनाली कसोल से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर है। बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध, मनाली बेहद सुंदर और संतोषजनक पर्यटन स्थल है। मनाली में पर्यटकों के लिए कई सुंदर गतिविधियां हैं। स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और कई अन्य साहसिक गतिविधियों यहां दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं।
मनाली रोहतांग दर्रे के लिए जाना जाता है, जो कि एक उच्च पर्वतीय रक्षक है। यह मनाली से 51 किलोमीटर दूर स्थित है। मनाली में संस्कृति, प्रकृति और साहसिक कार्य है जो इसे कासोल में जाने के सर्वोत्तम स्थानों में से एक है।



           मसूरी (Mussoorie)



दलाई हिल्स (Dalai Hills Mussoorie) :- 
Dalai Hills  मसूरी का बेहद शांत और खूबसूरत स्थान है।  "Best Places To Visit In India" परिवार के साथ पिकनिक मनाने, कैंपिंग करने के लिए यह बेहद ही शानदार जगह है। यह जगह मसूरी में हैप्पी वैली के नजदीक स्थित है।
दलाई हिल्स से आपको गढ़वाल पर्वतमाला भी दिखाई देता है। यहां पर एक बौद्ध मंदिर भी है। इसके साथ ही तिब्बती प्रार्थना झंडा और भगवान बुध की मूर्ति भी यहां पर देखने को मिलती है।


केम्प्टी फॉल्स :-
मसूरी की कोई भी यात्रा बहुप्रसिद्ध केम्प्टी फॉल्स के दौरे के बिना पूरी नहीं होती है। इस साइट को 1830 के दशक में एक ब्रिटिश अधिकारी द्वारा चाय पार्टियों की मेजबानी के लिए विकसित किया गया था और तब से, यह मसूरी में एक लोकप्रिय आकर्षण बन गया है।
लगभग 1,370 मीटर की ऊंचाई से गिरते हुए, ये झरने अपने चारों ओर की घाटी का शानदार दृश्य प्रस्तुत करते हैं। झरने के तल पर बने पूल के पानी में स्नान करें, कुछ तस्वीरें क्लिक करें, या झरने के किनारे बैठें और कड़क चाय के साथ गरम-गरम मैगी का आनंद लें।


लाल टिब्बा  (lal Tibba, Mussoorie) :- 
लंढौर में डिपो हिल पर स्थित, लाल टिब्बा मसूरी के सबसे ऊंचे दृश्य बिंदुओं में से एक है। शहर के केंद्र से सिर्फ 6 किमी दूर, यह सुविधाजनक स्थान 2,275 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए आप केवल यहां से दृश्यों की कल्पना कर सकते हैं। दृष्टिकोण बिंदु का नाम शाब्दिक रूप से रेड हिल है, जो सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान यहां से दिखाई देने वाले आकाश के रंग का सीधा संदर्भ है।  "Best Places To Visit In India"
                    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.