राजस्थान, पाकिस्तान की सीमा से सटा एक भारतीय राज्य, उत्तरी भारत में स्थित है। राजस्थान में भारत का सबसे बड़ा थार रेगिस्तान स्तिथ हैं। राजस्थान में घुमने की कई सारे जगह है जिनके बारे में हमने नीचे बताया है। अगर आप राजस्थान घुमने जाने का मन बना रहें है तो नीचे बताये गए राजस्थान के कुछ खास सबसे अच्छे प्रमुख पर्यटन स्थल की सूची आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।
जयपुर :- जयपुर राजस्थान की राजधानी हैं। जयपुर को पिंक सिटी या गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता हैं। महाराजा सवाई जय सिंह ने जयपुर को बसाया था। जयपुर के चारो और परकोटा का निर्माण किया हुआ है। जयपुर को गोल्डन ट्रैंगल या तीन कोनो में बसाया गया था। जयपुर में घूमने के लिए आमेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, तीन प्रमुख किले हैं। जयपुर में जल महल, हवा महल, एक प्रसिद्ध जगह हैं। जयपुर की जुतिया और चूड़ियां बहुत फैमस हैं। हवा महल और जलमहल वर्ल्ड हैरिटेज साईट हैं।
उदयपुर :- उदयपुर को "झीलो की नगरी" भी कहा जाता है। उदयपुर में पर्यटन के लिए झील एक आकर्षण का केंद्र हैं। यहां की दो बड़ी झीले फतेह सागर और पिछोला झील हैं। यह कृत्रिम झील है। "Best Places To Visit In Rajasthan" उदयपुर में देखने लायक जगह सिटी पैलेस, जगदीश मंदिर, यह उदयपुर का सबसे प्रमुख मंदिर है, जो भगवान विष्णु को समर्पित हैं। जगदीश मंदिर में उत्कृष्ट नक्काशी हैं। उदयपुर शहर राजस्थान का एक प्रमुख शहर हैं। इस शहर को आप अपने ट्रिप में जरूर शामिल करे।
जोधपुर :- जोधपुर राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इसके साथ ही यह राज्य सा दूसरा सबसे बड़ा शहर और दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर भी है। इस शहर की स्थापना 1459 में राठौड़ शासक मारवाड़ के राव जोधा सिंह द्वारा की गई थी। जोधपुर की पूर्व राजधानी मंडोर के पतन के बाद जोधपुर को मारवाड़ की नई राजधानी के रूप में स्थापित किया गया था। जोधपुर को सन सिटी भी कहते हैं। राजस्थान राज्य का एक प्रमुख पर्यटन शहर होने के साथ इसको रणनीतिक रूप से पश्चिमी राजस्थान का सबसे प्रमुख शहर भी माना जाता है। यह भारत-पाकिस्तान सीमा से सिर्फ 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जोधपुर में घूमने लायक कुछ खास जगह मेहरान गढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, खेजडला किला, चामुंडा माता मंदिर, बालसमंद झील, मोती महल, राय बाघ पैलेस, घंटाघर।
बीकानेर :- बीकानेर को 1488 में राठौड़ शासक राव बीका ने बीकानेर शहर की स्थापना की थी। यह शहर अपनी स्वादिष्ट मिठाइयों और स्नैक्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। अगर आप राजस्थान राज्य में घूमने के लिए आते हैं तो आपको एक बार बीकानेर में स्थित किलों को देखने और यहां के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद चखने के लिए जरुर आना चाहिए। इसके साथ ही बीकानेर में आयोजित विभिन्न मेले भी हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। बीकानेर में घूमने की कुछ खास जगह जूनागढ़ किला, लाल गढ़ पैलेस, श्री लक्ष्मी मंदिर, करनी माता मंदिर, गजनेर झील।
जैसलमेर :-स्थापना लगभग 840 वर्ष पूर्व भाटी राजपूत रावल जैसल ने सन् 1156 में की। जैसलमेर पूर्व में वल्ल मण्डल के नाम से जाना जाता था। राजस्थान के जैसलमेर को “गोल्डन सिटी” के नाम से भी जाना जाता है, और राजस्थान में अच्छी घुमने की जगहों में से एक जैसलमेर है यहा दोपहर के समय में सूरज का एक अनोखा नजारा देखने को मिलता है जैसलमेर थार रेगिस्तान की रेत के बिच में स्थित है, जैसलमेर में आपको बलुआ पत्थर की इमारते देखने को मिलेगी, आप जैसलमेर जैसलमेर का किला, बड़ा बाग, पटवों-की-हवेली, सैम सैंड ड्यून्स, थार हेरिटेज म्यूजियम, गडीसर झील, नथमल की हवेली जेसी जगहों पर घूम सकते है, साथ ही यहाँ आपको राजस्थान की संस्कृति भी देखने को मिलेगी।
केवला देव राष्ट्रीय उद्यान :- केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के भरतपुर में स्थित है। इसे पहले भरतपुर पक्षी विहार के नाम से जाना जाता था। यह उद्यान एक अद्भुत पर्यटन स्थल का केन्द्र है। "Best Places To Visit In Rajasthan" इस विख्यात पक्षी अभयारण्य में हजारों दुर्लभ और संकटापन्न पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती है। इस राष्ट्रीय उद्यान में करीब 230 प्रजाति के पक्षियों ने अपना बसेरा बनाया है। यहां सर्दियों के मौसम में साईबेरिया से सारस आदि पक्षी भी आते हैं।
केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान में शीत ऋतु में बड़ी मात्रा में पक्षीविज्ञानी भी आते हैं। इसे साल 1971 में संरक्षित पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था। इसके बाद साल 1985 में इस उद्यान को ‘विश्व धरोहर‘ घोषित किया गया था।
माउंट आबू :- माउंट आबू सिरोही से मात्र 70 km दूरी पर स्तिथ हैं। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है और आसानी से राज्य के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में शुमार हो जाता है। अरावली पर्वत श्रृंखला की ढलानों पर स्थित, यह राजस्थान पर्यटन स्थल हर साल हजारों यात्रियों को आकर्षित करता है। यह शहर अतीत के ऐतिहासिक और धार्मिक मूल्यों से अपरिचित नहीं है। माउंट आबू में भी कई तीर्थयात्री आते हैं। माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य, ट्रेवर का मगरमच्छ पार्क, नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और अचलगढ़ किले के खंडहर हैं प्रमुख पर्यटक आकर्षण। क्षेत्र के खूबसूरत रिसॉर्ट रेगिस्तान की गर्मी से दूर आराम करने और पिकनिक के लिए आदर्श स्थान हैं।
जीरावाला पार्श्वनाथ मन्दिर :- यह सिरोही से लगभग 80km दूरी पर स्तिथ हैं। यह एक जैन मन्दिर हैं, जो बहुत हि सुंदर हैं। यह अरावली पर्वत की पहाड़ियों के बीच बना हुआ है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता कुछ अलग ही हैं। जैसलमेर के किले को जिस पत्थर से बनाया गया था उसी पत्थर की न्नक्कशी की गई हैं इस मन्दिर में। "Best Places To Visit In Rajasthan" यह एक राजस्थान का छुपा हुआ स्थल है। यह वाकई में बहुत ही सुंदर मन्दिर है। इसके जस्ट पास में ही एक हिंदू मन्दिर भी हैं। यह मन्दिर रेवदर से मात्र 7 km की दूरी पर स्तिथ है।