स्विट्जरलैंड घूमने की 7 सबसे अच्छी जगह


अगर आप स्विट्जरलैंड घूमने का प्लान बना रहे है,तो आप इन 7 जगहों पर घूमने जरूर जाए।
ज्यूरिख - Zurich 
जिनेवा - Geneva 
ल्यूसर्न - Lucerne 
बेसल - Basel 
लुसाने - Lausanne 
द राइन फॉल्स - The Rhine Falls 
ओबरहोफेन कैसल - Oberhofen Castle



1. ज्यूरिख (Zurich) :- 
ज्यूरिख स्विट्जरलैंड की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा शहर हैं। यह स्विट्जरलैंड की व्यवसायिक और वित्तीय राजधानी हैं। ज्यूरिख शहर में ज्यूरिख नदी भी बहती हैं, जो शहर को दो भागों में विभाजित करती हैं। ज़्यूरिख में एकमात्र बारोक चर्च सेंट पीटर चर्च है। यह अपने टॉवर क्लॉक फेस के लिए प्रसिद्ध है। ज्यूरिख का सबसे प्रसिद्ध स्थलचिह्न, ग्रॉस मुन्स्टर, लिमट नदी के किनारे एक रोमनस्क्यू प्रोटेस्टेंट चर्च है। ट्रिपल-आइस्ड क्रिप्ट स्विट्जरलैंड में सबसे बड़ा है। कुछ और स्थल अवश्य देखे जाने वाले स्थानों में शामिल हैं जैसे फ्राउमुंस्टर चर्च और इसकी शानदार रंगीन कांच की खिड़कियां और शहर का शॉपिंग हेवन, बहनहोफस्ट्रैस। यहां का चिड़ियाघर हाथी पार्क और मेडागास्कर मंडप के लिए जाना जाता है। ज्यूरिख में देखने के लिए बड़ी संख्या में संग्रहालय हैं।

2. जिनेवा (Geneva) :- 
स्विट्जरलैंड घूमने की 7 सबसे अच्छी जगहों में से एक यह भी जगह हैं, जो बहुत ही खुबसूरत हैं। यह शहर रोन नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां की सबसे खुबसूरत झील जिनेवा हैं। जो इस शहर के किनारे पर स्तिथ हैं। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं। संयुक्त राष्ट्र संगठन का मुख्यालय यहां होने पर यह शहर हमेशा ही सुर्खियों में रहता हैं। इस शहर में घूमने लायक खुबसूरत जगह ओपेरा हाउस, आर्केस्टा तथा झील आदि हैं। इस शहर में कही सारी बॉलीवुड फिल्में भी शूट हो चुकी हैं। यह फिल्मों के लिए भी एक पसंदीदा जगह हैं।

3. ल्यूसर्न (Lucerne) :-
स्विट्जरलैंड घूमने वाली जगहों में यह एक शानदार जगह हैं, जहां आप अपने जीवनसाथी के साथ घूम सकते हैं। यह नीलम झील के किनारे पर स्तिथ हैं। इस शहर की यह सबसे बड़ी झील हैं। यह नीलम झील स्विट्जरलैंड की चौथी सबसे खुबसूरत झील है। इस शहर की सबसे खास बात यह है की इस शहर में ब्रिज के नीचे से बहती नदी और झीलें हैं, जो की इस शहर को बहुत ही खुबसूरत और आकर्षक बनाती हैं। इस शहर में संगीत और साहित्य की गतिविधियां भी होती हैं और इसका आप लुफ्त उठा सकते है। इस शहर में आपको प्रकृति की सुंदरता दिखाई पड़ती हैं। यह स्विटजरलैंड का छोटा शहर हैं परंतु यहां पर हर साल लाखों पर्यटन आते हैं। 

4. बेसल (Basel) :- 
स्विट्जरलैंड घूमने की 7 सबसे अच्छी जगह में से एक यह भी जगह है, जो स्विट्ज़रलैंड के प्रमुख स्थानों में बेसल बहुत ही आकर्षक शहर है। यहां पर भले ही कोई झील नही हो पर यहां पर राइन नदी बहती हैं। बेसल राइन नदी के तट पर बसा हुआ है। इस राइन नदी का नीले रंग का पानी मानो पुरा आसमान इस नदी पर समा गया हो। प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों के लिए बेसल बहुत ही खूबसूरत जगह है। जहां दूर-दूर तक प्रकृति का नजारा देखने को मिलता है। बेसल में सबसे अधिक म्यूजियम है, और इसके साथ ही कई बुटिक और प्राचीन दुकाने है। बेसल में प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां पर गिरते झरनों की आवाजे आपको इनके बहुत करीब लेके जाती है। 

5. लुसाने (Lausanne) :- 
यह स्विट्जरलैंड का चौथा सबसे घनी आबादी वाला शहर हैं। लुसाने शहर अंगूरों के बागों के लिए पुरे विश्व भर विख्यात हैं। लुसाने शहर में कई संग्रहालय और प्राचीन स्मारक हैं। जो लोग संस्कृति और कला में रुचि रखते हैं उन शैलानियो को यहां पर आने के लिए मजबूर करते हैं। यहां हर साल फुटबॉल जैसे बड़े टूर्नामेंटों का आयोजन होता है। यहां पर एक खुबसूरत झील हैं जिसका नाम लेमन लेक हैं। 
यहां पर आप गर्मियों की छुट्टियों में आनंद उठा सकते हैं।
लुसाने दुनिया के कुछ बेहतरीन स्की ढलानों का प्रवेश द्वार भी है। स्विस रिवेरा का एक हिस्सा, लुसाने सदियों से लेखकों के साथ लोकप्रिय रहा है। जिसमें लॉर्ड बायरन, शेलीज़ और अर्नेस्ट हेमिंग्वे शामिल हैं।

6. द राइन फॉल्स (The Rhine Falls) :-
द राइन फाल्स स्विट्ज़रलैंड की बहुत ही खूबसूरत जगह है।बर्फ के पहाड़ों का नजारा देखने के लिए एक बहुत ही अच्छा स्थान हैं। जब यहाँ बर्फ के पहाड़ पिघलते है, तो यहां का नजारा बहुत ही आकर्षित और देखने लायक होता है। यह पहाड़ पिघलकर चूना पत्थरों पर गिरते है। यहां पर्यटक कुछ गतिविधियां भी कर सकते हैं, जैसे बोटिंग ट्रेकिंग आदि। यहां पर गिरते पानी के झरने मन कुछ अलग ही शांति पैदा करते हैं जैसे स्वर्ग जैसा महसूस होता हैं।

7. ओबरहोफेन कैसल (Oberhofen Castle) :- 
स्विट्जरलैंड घूमने की 7 सबसे अच्छी जगह में से एक यह भी जगह है जो बहुत खुबसूरत हैं। ओबरहॉफेन स्विट्ज़रलैंड का एक शानदार और खुबसूरत महल हैं, जो की थून झील के किनारे पर स्तिथ हैं। यह स्विटजरलैंड का बहुत ही रोमेंटिक स्थान हैं। ओबरहॉफेन महल एक सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगह हैं। इस महल में संग्रहालय भी है और कई सारे प्राचीन स्मारक भी मौजूद हैं। जो इस महल को और खास बनाते हैं। इस महल में ओबरहोफे कैसल पार्क भी स्तिथ हैं जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.