भारत की पांच सबसे खूबसूरत जगह।

By Puran Goswami

1. कश्मीर 

2. गोवा 

3. उत्तराखंड 

4. हिमाचल प्रदेश 

5. सिक्किम 


भारत दुनिया के सबसे पुराने देशों में गिना जाने वाला बहुत ही खूबसूरत देश है। भारत में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत है। हर साल भारत में दुनिया भर के लाखों लोग घूमने आते हैं। भारत प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।


कश्मीर :- 

यह वह स्थान है जहां पर हर एक भारतीय को घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। कश्मीर दुनिया में से सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है। अपने आकर्षक घाटियों, दूर दूर तक फैले घास के मैदानों, जमी हुई झीलों, बर्फ से ढकी चोटियों और मनमोहक वातावरण के कारण कश्मीर धरती की स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। पीर पंजाल पहाड़ों की गोद में फैला भारत का यह जगह देश के कुछ सबसे मनमोहक आकर्षणों को समेटे हुए है जिन्हें देखने और अनुभव करने के लिए पुरे विश्व से पर्यटक यहाँ चले आते हैं। 

टॉप 5 कश्मीर में घूमने की जगह :-


1. श्रीनगर :- 
 कश्मीर को स्वर्ग बनाने वाली जगहों मे से एक है। श्रीनगर झेलम नदी के तट पर स्थित श्रीनगर कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगह है। दुनिया के हर कोने से लोग यहाँ घूमने आते है। 
श्रीनगर की डल झील सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले पर्यटन स्थलों मे से एक है। श्रीनगर मे डल झील , शंकराचार्य मंदिर , डजीकम राष्ट्रीय उद्यान इन सभी जगहों पर आप घूमने जा सकते हो , और यहाँ की सबसे फेमस चीज वो है शिकारा की सवारी है। तो आप कभी भी यहाँ आये तो शिकारा की सवारी जरूर करे। 

2. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान :- 
श्रीनगर से लगभग 30 किमी दूर ये पार्क भारत का सबसे बड़ा पार्क है। जो लगभग 140 वर्ग किमी मे फैला हुआ है। पहाडों की गोद मे बसे इस पार्क को देखने के लिए पर्यटक यहाँ घूमने के लिए पर्यटक दूर दूर से आते हैं। 
इस पार्क के बारे मे कहाँ जाता है। की यहाँ राजा महा राजा शिकार करने आते थे। इस वजह से भी ये जगह बहुत फेमस है। आपको इस पर्यटन स्थल को भी अपनी कश्मीर ट्रिप मे शामिल जरूर करे। 

3. पहलगाम :- 
भारत की अमरनाथ यात्रा पहल गाम से ही शुरू होती है।  पहल गाम केसर की खेती के लिए प्रसिद्ध है, क्योंकि इस जगह केसर की खेती सबसे अधिक होती है। खेतो के चारों ओर आपको बड़े बड़े पहाड़ दिखाई देंगे जो प्राकृतिक का एक अलग ही अनुभव करवाएंगे। पहल गाम मे आप शेष नाग , अरु घाटी, बेताब घाटी घूमने के लिए जा सकते है। 
4. गुलमर्ग :- 
गुलमर्ग कश्मीर की खूबसूरत जगहों मे से एक जहाँ आपको चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ ही दिखाई देंगे। गुलमर्ग कश्मीर के सबसे पसन्द किये जाने वाली जगहों मे से भी एक है। बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मो की शूटिंग भी यहाँ की जा चुकी है। 
गुलमर्ग मे आप बहुत सी एक्विटी भी कर सकते हो जिनमे, ट्रैकिंग, माउंटेन बाईकिंग, साइक्लिंग और हाई किंग कर सकते है। यहाँ आपको सर्दियों  मे ज्यादातर पर्यटकों की भीड देखने को मिलेगी। 

5. सोनमर्ग :- 
Sonmarg कश्मीर के गंध वाल जिले मे स्थित है। अगर आप ट्रैकिंग के शोकीन है। तो ये जगह आपके सबसे अच्छी साबित होने वाली है यहाँ हर साल हजारों पर्यटक यहाँ की हसीन वादियों का आनंद लेने आते है। ज्यादातर पर्यटक ट्रैकिंग के लिए यहाँ आते हैं। सोन मर्ग मे भी के फिल्मो की शूटिंग की जा चुकी है। 

गोवा :-

गोवा भारत का सबसे छोटा शहर है और बीचों के लिए अत्यंत मशहूर है। लोग अक्सर अपनी छुट्टियाँ यहाँ बिताते है। यहाँ का माहौल बहुत ही अपना-सा महसूस कराता है। शायद इसलिए क्योंकि यहाँ आपको हर उम्र के लोग दिखेंगे। गोवा घूमने का सही समय अक्टूबर से जनवरी का समय सबसे उचित माना जाता है। इस दौरान देश-विदेशों के पर्यटकों की भारी भीड़ यहाँ उमड़ती है। यहाँ का New Year  विश्वभर में मशहूर है। इस समय विभिन्न जगहों से लोग क्रिसमस व नए साल के लिए छुट्टियाँ लेकर आते है। इस वक्त आपको यहाँ कुछ चर्चित हस्तियाँ भी उत्सव मनाते नज़र आ जाऐंगे। 

टॉप 5 गोवा में घूमने की जगह :- 


1. बागा बीच :- 
गोवा बागा बीच उत्तरी गोवा का सबसे मशहूर बीच है जो पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है । बीच के पास काफी सारी होटल और फिशिंग बोट्स हैं। मुख्य रूप से ये बीच पैरासीलिंग और बनाना राईड लिए जाना जाता है। आपको यहाँ डॉलफिन देखने का अवसर भी प्राप्त होगा। लहरें जब बार -बार आपके पैरों को छूकर गुज़रेगी तो आपको लगेगा जैसे वो लहरें अपनी कोई कीमती चीज़ आपके लिए छोड़ गई है। यह गोवा के टॉप पर्यटन स्थल है।
2. दूध सागर वॉटरफॉल :- 
ये वॉटरफॉल गोवा की मनडोवी नदी पर स्थित, भारत की चौथा सबसे ऊँचा वॉटरफॉल है जिसकी ऊँचाई 322 मीटर है। ये मोलम नेशनल पार्क में हैं। तो आप यहाँ आकर हरियाली से ढ़के जंगल के साथ-ही-साथ तेज़ वेग से गिरता हुआ पानी भी देख पाएंगे। आपको इसके नाम से ही समझ आ रहा होगा कि इसका पानी एकदम दूध जैसा सफ़ेद है। यहाँ आकर आप मनमोहक नज़ारे देख पाएंगे। आप यहाँ हाईकिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। इस गोवा पर्यटन स्थल को अपने गोवा पर्यटन में शामिल करें। यहाँ आने का सबसे अच्छा समय है जून से सितंबर।
3. अगु आड़ा किला :- 
पुर्तगालियों द्वारा इस किले का निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था। यह गोवा के पर्यटन स्थल में से बेहद आकर्षक स्थान है, जहाँ लोग लगभग हर मौसम में आना पसंद करते है। अगर आपको भी फोटोग्राफी पसंद हैं तो आप यहां आकर कर सकते हैं। तो आप यहाँ आकर अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। यह जगह अपनी खूबसूरती की वजह से काफी मशहूर है।
4. अंजुना बीच :- 
यह बीच गोवा का सबसे पुराना बीच माना जाता हैं। गोवा बीच में एक और बीच जिसने गोवा में सबसे पहले प्रसिद्धि प्राप्त की जिसका कारण था – हिप्पी संस्कृति। यह बीच अरब सागर में ढलते सूरज को देखने की सबसे सटीक जगह है। आप शांति से बैठकर हर चीज़ महसूस करते हुए इसके गवाह बन सकते है। इस गोवा पर्यटन स्थल को अपने गोवा पर्यटन में अवश्य शामिल करें। यकीन मानिए ऐसी अनुभूति आपको पहले नहीं हुई होगी।
5. चोराओ द्वीप :-
यह गोवा का छुपा हुआ सा पर्यटन स्थल हैं, पर यह जगह वकीय बहुत खूबसूरत हैं। मंडोवी नदी पर स्थित यह द्वीप पणजी के करीब ही है। संस्कृत में इसका अर्थ है शानदार कीमती पत्थर। यह द्वीप अद्भुत पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के लिए लोकप्रिय है। यहाँ बर्ड़ सेंक्चुरी है जिसमें अलग-अलग प्रकार के अनदेखे पक्षी आपको देखने मिलेंगे। मैंग्रोव वन में आपको चिड़ियों का संगीत सुनने मिलेगा जिसे सुनके आप भी चहचहाने लगेंगे। यह सबसे मशहूर गोवा में पर्यटन स्थल है।


उत्तराखंड :- 

उत्तर भारत का एक राज्य, जिसे देवताओं की भूमि – देवभूमि के रूप में जाना जाता है। यह बड़े पैमाने पर एक पहाड़ी राज्य है जो उत्तर में चीन और पूर्व में नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। यह विशाल हिमालयी क्षेत्र प्रकृति की सुंदरता और देवताओं के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करता है। इसके दो मुख्य क्षेत्र हैं – गढ़वाल और कुमाऊं – जिनमें पहाड़ों, घाटियों, नदियों, झीलों, ग्लेशियरों और कई पवित्र मंदिरों का आकर्षण है। दुनिया भर से पर्यटक स्कीइंग, इसके वन्यजीव अभयारण्यों, रिवर राफ्टिंग, ध्यान और चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आते हैं। 

टॉप 5 उत्तराखंड घूमने की जगह :- 


1.  ऋषिकेश :-
ऋषिकेश उत्तराखंड के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यह अपने शांत मंदिरों और रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग, ट्रेकिंग, विशाल झूले और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे रोमांचकारी  खेलों के लिए लोकप्रिय है। सुंदर हिमालय के खिलाफ स्थित, ऋषिकेश में पवित्र गंगा है। यह योग और ध्यान की विश्व राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। जुड़वां पुल – राम और लक्ष्मण झूला – वास्तुशिल्प उपलब्धियां हैं क्योंकि ये पुल गंगा के ऊपर 750 फीट पर निलंबित हैं। ऋषिकेश में विभिन्न घाटों पर पवित्र गंगा की पूजा की जाती है। परमार्थ निकेतन में गंगा आरती और त्रिवेणी घाट संजोने का एक अनुभव है। क्षेत्र को रोशन करने के लिए पवित्र नदी के पार सैकड़ों जले हुए दीये तैरते हैं और घंटियों और मंत्रों की आवाज़ इसे एक आनंदमय आध्यात्मिक अनुभव बनाती है।
2. देहरादून :- 
हिमालय की तलहटी में बसा देहरादून उत्तराखंड की खूबसूरत शहर है जिसे लोकप्रिय रूप से दून घाटी के रूप में जाना जाता है। यह भारत के उत्तरी भाग में उत्तराखंड राज्य की राजधानी है और विभिन्न दर्शनीय स्थलों के कारण भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। समुद्र तल से लगभग 1400 फीट ऊंचाई पर स्तिथ यह शहर आश्चर्यजनक गढ़वाल हिमालय से घिरा हुआ है। इसके पूर्व में गंगा नदी और पश्चिम में यमुना नदी बहती है। यह खूबूसरत शहर अपनी अविश्वसनीय मौसम और सुंदर परिदृश्य के लिए जाना जाता है जो सभी प्रकार की यात्रियों के लिए एक आदर्श जगह है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, हिमालय की तलहटी में स्थित है और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में से एक है। देहरादून की प्राकृतिक सुंदरता और जीवन की शांत गति पर्यटकों को आराम करने में मदद करती है। 

4. नैनीताल :- 
उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में नैनीताल है जो भारत में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से लगभग 2084 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ नैनीताल का नाम प्रसिद्ध नैना झील के नाम पर पड़ा है और कुमाऊं की तलहटी में हरे भरे जंगलों वाली घाटी में स्थित है। यह जगह अपनी मनमोहक प्राकृतिक नज़रों, शांत झीलों, सुहावना मौसम, हरे भरे जंगलों और जीवंत बाज़ारों के लिए पर्यटकों के बिच प्रमुख आकर्षणों का केंद्र है। विशेष रूप से नैनीताल होनीमून के लिए एक आदर्श जगह जहाँ साल भर पर्यटकों का भीड़ लगा रहता है।
5. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान :- 
जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यानों  में से एक है जो उत्तराखंड की नैनीताल जिले में स्तिथ। यह राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगर की संरक्षण के लिए लोकप्रिय है जिसे बर्ष 1936 में स्थापित किया गया था। यह नेशनल पार्क लगभग 521 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र फल में फैला हुआ है जहाँ घास के मैदान, बांस और झाड़ियों से लेकर पर्वतारोही आदि विभिन्न प्रकार के पेड़ शामिल हैं। इस पार्क में वन्यजीवों और वनस्पतियों के विविध विविध श्रृंखलाएँ हैं जो प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव उत्साही लोगों के लिए सबसे आदर्श जगह है।

हिमाचल प्रदेश :- 

हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत ही प्रमुख राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थल और अपनी आकर्षक जगहों के लिए जाना-जाता है। हिमाचल भारत में पर्यटकों के लिए खास राज्य है यहां की झीलें, ऊंचे पहाड़ और मंदिर पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। अपनी ऊँची-ऊँची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले लोगो को शांति प्रदान करती है। हिमाचल प्रदेश की सीमा पूर्व में उत्तरांचल, उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगी है। हिमाचल प्रदेश में सेबों का उत्पादन काफी ज्यादा होता है जिसकी वजह से इसे सेब के राज्य के रूप में जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश का अनुकूल वातावरण, सुरम्य प्राकृतिक दृश्य, रंगीन संस्कृति, साहसिक खेल, दर्शनीय स्थल और विभिन्न प्रकार के मेले त्योहार और समारोह बेहद खास हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों का भी बेहद पसंदीदा स्थल है।

टॉप 5 हिमाचल प्रदेश घूमने की जगह :- 


1. शिमला :- 
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और यह उत्तरी भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन भी है। शिमला की मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला यहाँ आने वाले पर्यटकों, हनीमूनर्स और परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय है। शिमला 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। खूबसूरत पहाड़ियों और रहस्यमयी जंगलो के बीच शिमला भारत की सबसे खूबसूरत जगह है। शिमला में कई ऐतिहासिक मंदिरों के साथ ही औपनिवेशिक शैली की इमारतें भी हैं। शिमला को ब्रिटिश भारत की पूर्ववर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी कहा जाता है और इस शहर की मनोरम प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण किसी भी पर्यटक को दोबारा यहां आने के लिए मजबूर करता है।
2.  मनाली :-
मनाली  धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। मनाली समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है। मनाली अपने हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों, नीले रंग की धाराओं  खुशबू के साथ एक असाधारण प्राकृतिक स्थल है। मनाली प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों और प्रेमी जोड़ो के लिए जन्नत के सामान है। इस हिल स्टेशन पर संग्रहालयों से लेकर मंदिरों तक, नदी के रोमांच से लेकर ट्रेकिंग ट्रेल्स तक, गांवों से लेकर ऊबड़-खाबड़ गलियों तक यहां आने पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है।
3.मंडी :- 
मंडी की रियासत भारत संघ के भीतर स्थित है। बिलासपुर की राजधानी के रूप में, राज्य लगभग 232,598 किलोमीटर के रूप में विस्तृत है जो विभाजन के बाद लगभग 1,139 वर्ग किलोमीटर तक कम हो गया था। मंडी राज्य दो बड़े शहरों और लगभग 3,625 गांवों का घर है। खूबसूरत पहाड़ियों और सरल वातावरण से भरा, यह उन सभी लोगों के लिए एक आदर्श वीकेंड स्पॉट है जो कुछ समय के लिए अपने व्यस्त शहरी से किसी शांत जगह जाना चाहते हैं। इस शहर में पुराने महल और 'औपनिवेशिक’ वास्तुकला का उदहारण देखने को मिल सकता है। भूतनाथ, त्रिलोकीनाथ, पंचवक्त्र और श्यामकली के मंदिर रिवालसर मंडी में अधिक प्रसिद्ध हैं।
4. बिलिंग घाटी :-
प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसा, बीर हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है जिसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। शांत परिदृश्य, बर्फ से ढकी पहाड़ियों और कलात्मक मंदिरों के बीच बीर 5,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बीर ट्रेकिंग पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और हैंड ग्लाइडिंग सहित मनोरंजक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां भी हर उम्र के वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है जैसे आप झील के किनारे टहल सकते हैं।

5.  धर्मशाला :- 
धर्मशाला हिमाचल का एक बेहद ही खास पर्यटक स्थल है, जो कांगड़ा से 17 किमी की दूरी पर मौजूद है। समुद्र तल से औसतन 1,475 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, धर्मशाला कांगड़ा घाटी की भूमि के सुंदर खंड पर स्थित है, जो पर्यटकों को अपनी शानदार सुंदरता के लिए मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां की बर्फ से लदे धौलाधार पर्वत इस जगह को बेहद खास बना देते हैं। साथ ही धर्मशाला दलाई लामा का पवित्र स्थान भी है। धर्मशाला सबसे शांत स्थलों में से एक है।

सिक्किम :-

पहाड़ जिन्हें पसंद होते हैं उनके लिए सिक्किम घूमना किसी जन्नत से कम नहीं। सिक्किम में बहुत से इलाके पहाड़ी है और इनकी ऊंचाई 280 मीटर से 8,585 मीटर तक है। इस राज्य की खूबसूरती इतनी है कि अपनी एक झलक भर दिखा कर किसी का भी दिल मोह सकती है। उत्तर पूर्व के इस राज्य की वैसे तो हर एक जगह देखने लायक है। और बात जब कुछ चुनिंदा जगहों की आती है तो चुनाव करने में मुश्किल होती है। लेकिन आपकी इस मुश्किल को आसान करने हमने चुने हैं सिक्किम के 14 बेहतरीन पर्यटक स्थल जहां जीवन में एक बार जाना तो बनता है।

 टॉप 5 सिक्किम घूमने की जगह :-


1. मंगन :- 
पूर्वी हिमालय की गोद में बसा मंगन देश के टॉप पर्यटक स्थलों में से एक गिना जाता है। ऐसे पर्यटक, जिन्हें छुट्टियों में किसी दिलचस्प, आकर्षक, शांत और प्राकृतिक जगह की खोज रहती है, ये जगह उनके लिए एक तोहफा है। मंगन में बहुत से पर्यटन स्थल हैं जिनमें से एक है शिंगबा रोडोडेंड्रोन सैंक्चुअरी।
शिंगबा रोडोडेंड्रोन एक पौधा होता है। इस सैंक्चुअरी में करीब 40 प्रकार के रोडोडेंड्रोन हैं।

2.  लांचुग गांव :-
वैसे तो गांव कोई भी हो, हमें अच्छा ही लगता है। लेकिन सिक्किम के लाचुंग गांव की बात ही अलग है। यह तिब्बत से लगते उत्तरी सिक्किम में स्थित है। सिक्किम का ये प्यारा सा गांव, 9,600 फुट की ऊंचाई पर लाचेन व लाचुंग नदियों के संगम पर है। यूं तो ये गांव बहुत सुंदर है लेकिन बर्फ गिरने पर तो यहां की सुन्दरता इस हद तक बढ़ जाती है कि इसे शब्दों में बयान करना ज़रा मुश्किल है। तभी तो यहां दुनिया भर से पर्यटकों का तांता लग रहता है। इतनी ही नहीं, यहां का हथकरघा केंद्र, जहां स्थानीय हस्तशिल्प भी देखी जा सकती है।

3.  थांगू घाटी :-
थांगू घाटी सिक्किम की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक है। ये उत्तर लाचेन से 30 किमी दूर है। ये सुंदर घाटी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। हर रोज़ सैकड़ों सैलानी यहां ट्रैकिंग का आनंद लेने आते हैं। पर्यटन के हिसाब से ये जगह एक अच्छा टूरिस्ट प्लेस सिद्ध होती है। इसके अलावा थांगू के आस-पास ग्रीन लेक, चोपटा घाटी जैसी जगहों पर भी ट्रैकिंग की जा सकती है। मार्च से जून के बीच का समय सबसे अच्छा समय है थांगू घाटी घूमने का।

4. चोपता घाटी :-
जैसा कि हमने बताया कि चोपता घाटी थांगू घाटी के ही पास है। सिक्किम की ये घाटी पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल है कैंपिंग और ट्रैकिंग का। बहुत से सैलानी अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने सिक्किम आते हैं और चोपटा घाटी में कैंपिंग करने का मौका ये कभी नहीं गवाना चाहते, क्योंकि इसकी खूबसूरती है ही ऐसी। बर्फ की चादर में लिपटी ये घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती।

5. सिंघिक :-
सिंघिक गांव मंगन से करीब 12 किमी दूर है। 500 फीट से भी ज़्यादा ऊंचाई पर स्थित इस गांव से कंचनजंगा के नज़ारे लिए जा सकते हैं। यहां कुछ ट्रैक्स हैं जिनपर ट्रैकिंग करने में बहुत कम समय लगता है जैसे, झंडी व्यू प्वाइंट और तोषा झील ट्रैक। इसके अलावा पारंपरिक लेप्चा घर और ऐतिहासिक सिंघिक मठ भी पर्यटन दृष्टि से अच्छी जगह है।

सिंघिक घूमने का सबसे सही समय गर्मियों में मार्च से मई के बीच और सर्दियों में सितंबर से अक्टूबर के बीच का है। जुलाई-अगस्त के बीच के समय यहां भारी वर्षा होती है और क्योंकि ये एक पहाड़ी क्षेत्र है, इस समय यहां जाना खतरे से खाली नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.